{"_id":"6a7e20475ae1bb963607c629","slug":"procession-taken-out-with-a-79-foot-long-tricolour-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-161239-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 79 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकाली यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 79 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकाली यात्रा
Fri, 14 Aug 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा के दौरान एसडीएम को सम्मानित करते कस्बे के लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत उपमंडल प्रशासन की ओर से वीरवार को पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का मुख्य आकर्षण आजादी के 79 वर्ष के उपलक्ष्य में 79 फीट लंबा तिरंगा रहा।
राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से सुबह 11 बजे शुरू हुई यात्रा को मुख्य अतिथि एसडीएम जसपाल सिंह गिल और विशिष्ट अतिथि आरएसएस के प्रांत बौद्धिक प्रमुख डॉ. भूपेश अरोड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसडीएम गिल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करना है।
उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर सब्जी मंडी, बस स्टैंड, पुलिस स्टेशन, चौक नंबर एक, चौक नंबर दो और गनौली गेट से होते हुए वापस राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान भारत माता के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। लोगों ने यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
डॉ. अरोड़ा ने कहा कि तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाने का आह्वान किया। मित्र फाउंडेशन और सरस्वती हाई स्कूल ने भी आयोजन में सहयोग किया। यात्रा में पुलिस उपाधीक्षक कंवलजीत, नायब तहसीलदार आनंद रावल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्तिक चौहान, थाना प्रभारी वेदपाल, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक धीमान मौजूद रहे।