सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Protest Against the Installation of a Mobile Tower in Shiv Colony

Yamuna Nagar News: शिव कॉलोनी में मोबाइल टावर लगाने का विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Protest Against the Installation of a Mobile Tower in Shiv Colony
शिव कॉलोनी में टावर लगाने का विरोध करतीं महिलाएं। सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। कैंप क्षेत्र की शिव कॉलोनी में मोबाइल टावर लगाने का स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध किया। सोमवार को टावर निर्माण के लिए पहुंचे कर्मचारियों को लोगों के विरोध के चलते काम बीच में ही रोकना पड़ा और उन्हें लौटना पड़ा।
कॉलोनी में एक कंपनी का मोबाइल टावर लगाया जा रहा था। इसके लिए कर्मचारी मौके पर पहुंचकर खोदाई का कार्य शुरू कर चुके थे, लेकिन जैसे ही स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने मौके पर पहुंचकर विरोध शुरू कर दिया। कॉलोनीवासियों मनीषा, संजू, हरिंद्र, छेदी लाल, सीता और पुष्पा का कहना है कि आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप है कि टावर से निकलने वाली किरणों से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए वे किसी भी कीमत पर यहां टावर नहीं लगने देंगे। उनकी कॉलोनी में पहले से ही एक अन्य टावर लगा हुआ है। लोगों के विरोध के चलते निर्माण कार्य पूरी तरह से रुकवा दिया गया। इस दौरान काफी देर तक मौके पर हंगामा होता रहा।
कंपनी की ओर से आए अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और बताया कि टावर लगाने के लिए उनके पास सभी आवश्यक अनुमति और दस्तावेज मौजूद हैं, लेकिन लोग उनकी बात मानने को तैयार नहीं हुए। स्थिति को देखते हुए डायल 112 की पुलिस टीम को मौके पर बुलाया गया। साथ ही स्थानीय पार्षद दीक्षित धीमान भी वहां पहुंचे और लोगों से बातचीत की।
पार्षद ने कहा कि कॉलोनीवासियों की आपत्तियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और जब तक उनकी सहमति नहीं होगी, तब तक यहां टावर नहीं लगने दिया जाएगा। पुलिस और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मामला शांत कराया गया। फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है। वहीं कॉलोनीवासी अपने रुख पर कायम हैं और उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वे आबादी के बीच टावर लगाने का विरोध जारी रखेंगे।

शिव कॉलोनी में टावर लगाने का विरोध करतीं महिलाएं। सोशल मीडिया

शिव कॉलोनी में टावर लगाने का विरोध करतीं महिलाएं। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed