सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rain Brings Relief; Mercury Drops 9.8 Degrees

Yamuna Nagar News: बारिश ने दी राहत, 9.8 डिग्री लुढ़का पारा

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 01 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rain Brings Relief; Mercury Drops 9.8 Degrees
बारिश के बीच शहर के मॉडल टाउन से जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

जगाधरी। भीषण गर्मी और लू से वीरवार को भारी राहत मिली। दो दिन से आसमान पर छाए बादल वीरवार शाम को जमकर बरसे। वीरवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 15 दिनों में सबसे कम रहा। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।। वीरवार को इसमें 9.8 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। विभाग ने रविवार तक मौसम सुहावना बने रहने की संभावना जताई है।
दो दिन से जिले में आसमान पर बादल छाए हुए थे। विभाग ने दो दिन बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन बुधवार को बादलों ने बेरूखी दिखाई। परंतु वीरवार को बादल मेहरबान हुए और शाम को झमाझम बरसने लगे। कई दिन से प्रचंड गर्मी से परेशान लोगों को बारिश ने भारी राहत पहुंचाई। बारिश से मौसम खुशनुमा बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि वीरवार सुबह से ही बादलवाई देखने को मिली। परंतु दोपहर को धूप होने से उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को दिक्कत हुई। लेकिन इसके बाद शाम करीब साढ़े चार बजे बूंदाबांदी शुरू हुई और कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में 9.8 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम 32.1 और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज पहुंच गया। इसके साथ 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
मौसम विशेषज्ञों के कारण पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आया है। इससे आसमान में बादल तो छाए रहे और शाम को बारिश नहीं हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश से तापमान में और कमी आ सकती है। इससे रविवार तक मौसम खुशनुमा रहेगा। इस दौरान अधिकतम 35 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

बारिश के बीच शहर के मॉडल टाउन से जाते लोग। संवाद

बारिश के बीच शहर के मॉडल टाउन से जाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed