फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rain is expected from today until Friday

Yamuna Nagar News: आज से शुक्रवार तक बारिश होने के आसार

Mon, 17 Aug 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 17 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Rain is expected from today until Friday
रविवार शाम को आसमान पर छाए बादल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। दो दिन बारिश के बाद रविवार को आसमान साफ हो गया। हालांकि तड़के कुछ देर बूंदाबांदी हुई, लेकिन सूर्योदय के बाद आसमान साफ हो गया। वहीं प्रतापनगर में दोपहर के समय और व्यासपुर में शाम के समय अच्छी बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने सोमवार से शुक्रवार तक बारिश की संभावना जताई है।
जिले में सुबह धूप निकली और तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। धूप से तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। वहीं, दोपहर में मौसम ने फिर करवट ली और बादल छाने लगे। इसके बाद बादलों व सूरज की आंख मिचौली चलती रही।
विज्ञापन

रविवार को धूप को निकलने से तापमान में वृद्धि हुई। धूप के साथ गर्मी और उमस भी बढ़ गई। चिपचिपी गर्मी व उमस के कारण लोगों को परेशानी हुई। ऐसे में दोपहर को बाजार में लोगों की उपस्थित सामान्य से कम रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। हवा ने लोगों को गर्मी व उमस से काफी राहत पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी का दिन और सुहावना मौसम होने से शाम को बाजारों में रौनक नजर आई। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि जिले में मानसून सक्रिय है। सोमवार से शुक्रवार तक तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश होने से तापमान में कमी आएगी। इस दौरान तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहेगा और वातावरण में ठंडक भी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed