फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Raising awareness among women and adolescent girls

Yamuna Nagar News: महिलाओं और किशोरियों को कर रहीं जागरूक

Sun, 12 Jul 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 12 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Raising awareness among women and adolescent girls
बुजुर्ग महिला की पेंशन निकालने के लिए फिंगर प्रिंट स्कैन करवाती सोनिया। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव तिगरा की गृहिणी सोनिया ने आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। वर्ष 2016 में समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने गांव में कपड़े और कॉस्मेटिक की दुकान शुरू की। आज वह विलेज फैसिलेटर, बैंक मित्र और एलआईसी एजेंट के रूप में महिलाओं और किशोरियों को सरकारी योजनाओं, बचत और स्वरोजगार के प्रति जागरूक कर रही हैं।

सोनिया बताती हैं कि परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को देखते हुए उन्होंने घर की जिम्मेदारी संभालने के साथ स्वरोजगार का रास्ता चुना। उनके पति निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। ऐसे में उन्होंने घर के कार्यों के साथ अपनी दुकान शुरू की और धीरे-धीरे सामाजिक कार्यों से भी जुड़ गईं। वर्तमान में वह गांव की विलेज फैसिलेटर होने के नाते विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन


बैंक मित्र के रूप में सोनिया ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, खाते खोलने, सरकारी योजनाओं के लाभ, डिजिटल लेनदेन और अन्य बैंक संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी देती हैं। वहीं एलआईसी एजेंट होने के कारण वह जीवन बीमा, बचत योजनाओं और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के महत्व के बारे में भी लोगों को जागरूक करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया नियमित रूप से गांव में महिलाओं और किशोरियों की बैठकें आयोजित करती हैं। इन बैठकों में वह बचत की आदत विकसित करने, स्वरोजगार अपनाने, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं। वह कॉस्मेटिक उत्पादों के उपयोग, छोटे कारोबार की संभावनाओं और आय बढ़ाने के विभिन्न तरीकों की भी जानकारी साझा करती हैं।

ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने के लिए सोनिया घर-घर जाकर उनसे संवाद करती हैं। वह महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, बैंकिंग सेवाओं से जुड़ने और समय पर बचत करने के लिए प्रेरित करती हैं। उनके प्रयासों से गांव की कई महिलाएं अब आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने और छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए आगे आ रही हैं।


सोनिया का कहना है कि यदि महिलाओं को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वे परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उनका लक्ष्य गांव की अधिक से अधिक महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं और वित्तीय सेवाओं से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त करना है। ग्रामीणों का कहना है कि सोनिया की पहल से गांव में महिलाओं में जागरूकता बढ़ी है और वे अब बचत, बीमा तथा स्वरोजगार के प्रति पहले से अधिक गंभीर हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed