फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth hangs himself due to financial distress

Yamuna Nagar News: आर्थिक तंगी में युवक ने लगाया फंदा

Sun, 12 Jul 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 12 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Youth hangs himself due to financial distress
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक राहुल के परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र के बूड़िया रोड स्थित कॉलेज के पास किराये के कमरे में रहने वाले 22 वर्षीय राहुल शर्मा ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर फंदा लगा लिया।
घटना का खुलासा उस समय हुआ जब शुक्रवार को उसके भाई ने कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कमरे पर पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की मदद से खिड़की से झांककर देखा तो राहुल पंखे से लटका था। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। फर्कपुर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। न पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में राहुल ने लिखा है कि वह गरीबी और जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। उसने यह भी लिखा कि उसके इस कदम के लिए किसी को परेशान न किया जाए। मृतक के भाई विकास शर्मा ने बताया कि राहुल मजदूरी कर परिवार का सहयोग करता था। उनके पिता का दो वर्ष पहले निधन हो चुका है। मां ममता गोविंदपुरा में रहती हैं और राहुल काम के कारण किराये के कमरे में रहता था। परिवार उसकी शादी करने के लिए लड़की देख रहा था।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक राहुल के परिजन। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक राहुल के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed