सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Relief from Drizzle; Cloudy Skies Expected Today

Yamuna Nagar News: बूंदाबांदी से राहत, आज बादल छाने के आसार

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 28 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Relief from Drizzle; Cloudy Skies Expected Today
सुबह के समय बूंदाबांदी के दौरान रेलवे रोड से गुजरते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। जिले में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी दर्ज की गई, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई। सुबह के समय आसमान पूरी तरह बादलों से ढका रहा और बीच-बीच में हल्की बारिश होती रही। इसके साथ ही करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने से मौसम और भी सुहावना हो गया।
मौसम विभाग के अनुसार दिनभर बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है और हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रह सकता है। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इस समय करीब 90 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की फसल खड़ी है और अधिकांश फसल पकने की अवस्था में है। ऐसे में मौसम में यह बदलाव किसानों के लिए चिंता का विषय बन सकता है। हालांकि फिलहाल हुई हल्की बूंदाबांदी से फसल पर कोई खास असर नहीं पड़ा है, लेकिन लगातार बारिश होने की स्थिति में नुकसान की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।
कृषि विभाग के उपनिदेशक (डीडीए) डॉ. आदित्य डबास ने बताया कि अभी तक मौसम का प्रभाव गेहूं की फसल पर नहीं देखा गया है। लेकिन यदि आने वाले दिनों में बारिश की मात्रा बढ़ती है या तेज हवाएं चलती हैं, तो फसल गिरने (लॉजिंग) की संभावना बढ़ सकती है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम पर नजर बनाए रखें और आवश्यक एहतियात बरतें। मौसम में आए इस बदलाव से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए यह समय सतर्क रहने का है। आने वाले कुछ दिन फसल के लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे हैं। किसानों को फसल काटने के लिए सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed