सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Social Worker Bharat Matiya Elected Pradhan for the Second Time

Yamuna Nagar News: समाजसेवी भारत माटिया दूसरी बार चुने गए प्रधान

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 30 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Social Worker Bharat Matiya Elected Pradhan for the Second Time
रादौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बोलते मुख्यातिथि रणधीर चौधरी। आयोजक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रादौर। शहर के जाटनगर स्थित महाराणा प्रताप पार्क में रविवार को महाराणा प्रताप पार्क वेलफेयर एसोसिएशन का पांचवां स्थापना दिवस उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समाजसेवी भारत माटिया को लगातार दूसरी बार प्रधान चुना गया।
वहीं दारी मनचंदा को सचिव और सतीश सैनी को उपप्रधान नियुक्त किया गया। डॉ. एससी सैनी को संरक्षक तथा मोहनलाल अरोड़ा को लगातार पांचवीं बार कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी में जसवंत सिंह बंचल, मूलराज, विनोद पुजारा, प्रमोद गर्ग, सचिन पुरूथी, दीपक रोहिला, राजू गुप्ता, संदीप सैनी, मनजीत पंजेटा, ब्रह्मप्रकाश टंडन, पूर्णचंद वर्मा और सुनील माटिया सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं शहीद भगत सिंह मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणधीर चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि नगरपालिका पार्क को बेहतर बनाने में पार्क वेलफेयर एसोसिएशन और रोटरी क्लब की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके संयुक्त प्रयासों से पार्क में बेहतर साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा और पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे यह पार्क शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है।
पूर्व प्रधान देवीदयाल अरोड़ा ने पिछले एक वर्ष के कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में एसोसिएशन द्वारा पार्क में 40 बड़े डस्टबिन, दो वाटर कूलर, 300 पौधे लगाए गए हैं तथा 20 बड़ी लाइटें स्थापित करवाई गई हैं। इसके अलावा साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है।
उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे पार्क कमेटी से जुड़कर इसके विकास में अपना योगदान दें। कार्यक्रम का संचालन सतीश सैनी ने किया। इस अवसर पर एडवोकेट सुरेशपाल बंचल, प्रमोद गर्ग, मोहनलाल अरोड़ा, डॉ. पूर्णचंद कांबोज, ईश्वर झांब, दिनेश कतियाल, राजेश शर्मा सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed