फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students arrived at the college to deposit fees for admission to undergraduate courses

Yamuna Nagar News: स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए फीस जमा करने कॉलेज पहुंचे विद्यार्थी

Fri, 24 Jul 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 24 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Students arrived at the college to deposit fees for admission to undergraduate courses
मुंकद लाल राष्ट्रीय कॉलेज में फीस जमा करने पहुंचे विद्यार्थी व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। पहली वरीयता सूची जारी होने के बाद वीरवार को राजकीय, एडेड और सेल्फ फाइनेंस कालेजों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रम में दाखिलों के लिए विद्यार्थी पहुंचे। कॉलेजों में नोटिस बोर्ड पर वरीयता सूची लगा दी गई। हालांकि विद्यार्थियों के मोबाइल पर सीट आवंटित होने का संदेश पहले ही आ गया था। विद्यार्थियों के पास फीस जमा करने का 27 जुलाई तक का समय है।
राजकीय महाविद्यालय छछरौली में बीए की मेरिट 90.2 से 42.4 प्रतिशत रही, इसमें 250 विद्यार्थियों का चयन हुआ। बीबीए में 93 से 53.8 प्रतिशत पर 49, बीसीए में 95.2 से 68.2 प्रतिशत पर 57, बीकॉम में 93.6 से 41.2 प्रतिशत पर 60, बीएससी लाइफ साइंस में 96.4 से 64 प्रतिशत पर 17, बीएससी फिजिकल साइंस में 92.2 से 60 प्रतिशत पर 27 तथा बीटीटीएम में 90.4 से 57.2 प्रतिशत पर 17 विद्यार्थियों का चयन हुआ।
विज्ञापन

इसी तरह राजकीय महाविद्यालय प्रतापनगर में बीए की मेरिट 91 से 53 प्रतिशत पर 27 तथा बीकाॅम की 88 से 75 प्रतिशत पर चार विद्यार्थियों का चयन हुआ। राजकीय काॅलेज अहड़वाला व्यासपुर में बीए 98 से 53 प्रतिशत पर 130, बीकाम 93 से 53 प्रतिशत पर 45 और बीसीए 98 से 70 प्रतिशत पर 37 विद्यार्थियों का चयन हुआ। वहीं, बीएससी फिजिकल साइंस की मेरिट 83.6 से 63 तथा बीएससी लाइफ साइंस की 98 से 63 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर में बीए की मेरिट 94.4 से 45 प्रतिशत पर 28 और बीकाम की 96.4 से 67.4 प्रतिशत पर पांच विद्यार्थियों का चयन हुआ। एमएलएन काॅलेज रादौर में बीए की मेरिट 92 से 51 प्रतिशत पर 40 तथा बीकाम की 98 से 53 प्रतिशत पर 62 विद्यार्थियों का चयन हुआ। डीएवी काॅलेज साढौरा में बीए की मेरिट 100 से 53 प्रतिशत पर 90 और बीकॉम की 90 से 60 प्रतिशत पर 60 विद्यार्थियों का चयन हुआ।
सबसे ज्यादा डीएवी गर्ल्स कॉलेज में प्रतिस्पर्धा बीकाम जनरल में रही, जहां मेरिट 101 प्रतिशत तक पहुंच गई। सामान्य बीए में 96 से 45 प्रतिशत, बीए मास कम्युनिकेशन में 91 से 57, बीकाम सेल्फ फाइनेंस में 95.8 से 66, बीएससी होम साइंस में 88 से 67, बीए इकोनामिक्स ऑनर्स में 96 से 53, बीए इंग्लिश ऑनर्स में 86 से 53, बीए साइकोलॉजी ऑनर्स में 94 से 57, बीएससी फैशन डिजाइनिंग में 99 से 54, बीएससी फिजिकल साइंस में 90 से 60, बीएससी लाइफ साइंस में 89 से 63 तथा बीसीए में 91 से 55 प्रतिशत मेरिट रही।

मुकंद लाल राष्ट्रीय काॅलेज में वरीयता सूची सबसे ऊंची
जिले के सबसे पुराने मुकंद लाल राष्ट्रीय काॅलेज में वरीयता सूची सबसे ऊंची रही। प्राचार्य डाॅ. अनिल धवन ने बताया कि ऑल इंडिया श्रेणी में बीकाम जनरल (एडेड) का कटआफ सबसे अधिक 105.2 तक गया और न्यूनतम 95.4 प्रतिशत रहा। बीकाॅम. जनरल (सेल्फ फाइनेंस) में 103.4 से 87.8, बीएससी नाॅन मेडिकल (एडेड) में 101.6 से 88.2, बीएससी मेडिकल (एडेड) में 97.4 से 89.4, बीबीए में 94.8 से 89.6, बीसीए व बीसीए क्लाउड कंप्यूटिंग में 91 प्रतिशत व बीए में 98.08 से 86 प्रतिशत तक कटआफ रहा। वेटेज के चलते कई पाठ्यक्रमों में कटआफ 100 फीसदी से अधिक पहुंचा।

मुंकद लाल राष्ट्रीय कॉलेज में फीस जमा करने पहुंचे विद्यार्थी व अन्य। संवाद

मुंकद लाल राष्ट्रीय कॉलेज में फीस जमा करने पहुंचे विद्यार्थी व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed