{"_id":"69b8783f4d86e65b6100d401","slug":"teacher-arrested-on-molestation-charges-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152946-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छेड़खानी के आरोप में शिक्षक को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छेड़खानी के आरोप में शिक्षक को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 17 Mar 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
मॉडल टाउन के राजकीय स्कूल में हंगामा कर रहे अभिभावकों को समझाने का प्रयास करती पुलिस। संवाद
- फोटो : samvad
विज्ञापन
यमुनानगर। मॉडल कॉलोनी स्थित राजकीय विद्यालय में सोमवार को दसवीं कक्षा की परीक्षा देने आई कुछ छात्राओं ने ड्यूटी पर तैनात एक शिक्षक पर छेड़खानी के आरोप लगाए। छात्राओं की शिकायत पर उनके परिजन परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए और हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके बाद मामला शांत हुआ।
जानकारी के अनुसार स्कूल में मॉडल कॉलोनी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दसवीं कक्षा का सामाजिक विज्ञान का अंतिम पेपर दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित किया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद सात छात्राओं ने अपने परिजनों को बताया कि परीक्षा के दौरान कक्ष में ड्यूटी दे रहे एक शिक्षक ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया और बैड टच जैसी हरकतें कीं। छात्राओं की बात सुनते बड़ी संख्या में परिजन स्कूल परिसर में पहुंच गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटियों के साथ परीक्षा के दौरान गलत व्यवहार किया गया है और दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
मामले की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को दी गई, जिसके बाद महिला पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद छात्राओं और उनके परिजनों से प्रारंभिक जानकारी जुटाई गई। महिला थाना की एसएचओ शीलावंती ने बताया कि स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़खानी की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि छात्राओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर उचित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
वहीं स्थानीय पार्षद संदीप धीमान ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि स्कूल को शिक्षा का मंदिर माना जाता है और ऐसी घटनाएं समाज के लिए बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। छात्राओं के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos