फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The accused deported from America revealed the secret

Yamuna Nagar News: अमेरिका से डिपोर्ट हुए आरोपी ने उगले राज

Sun, 12 Jul 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 12 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The accused deported from America revealed the secret
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। व्यासपुर थाना क्षेत्र में आढ़ती से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के चर्चित मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी गौरव उर्फ गोलू से तीन दिन के पुलिस रिमांड के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। आरोपी ने बताया कि उसके चार अन्य साथी अमेरिका में भारतीय नागरिक की हत्या के मामले में जेल में बंद है।
वहीं रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। व्यासपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान गौरव ने खुलासा किया कि उसके चार करीबी साथी छछरौली क्षेत्र के बलाचोर निवासी सौरभ, गौरव और दो अन्य फिलहाल अमेरिका की एक जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

चारों अमेरिका में एक भारतीय की हत्या में गिरफ्तार हुए थे। पुलिस पुष्टि के लिए संबंधित एजेंसियों से जानकारी जुटा रही है।
जांच में यह भी सामने आया कि जिस युवक की अमेरिका में हत्या हुई थी, अंबाला के निहारसी का रहने वाला था और पत्नी की हत्या कर अमेरिका गया था।
पुलिस को आशंका है कि रंजिश के चलते अमेरिका में उसकी हत्या की गई। रिमांड के दौरान आरोपी से रंगदारी की साजिश, गिरोह के सदस्यों, मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और विदेश के संबंध में भी पूछताछ की गई। कई मोबाइल नंबर और संदिग्ध संपर्क पुलिस के रडार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed