सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The heat has begun to show its fierce side; roads lie deserted in the afternoon

Yamuna Nagar News: गर्मी दिखाने लगी प्रचंड रूप, दोपहर में सड़कें सुनसान

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 21 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The heat has begun to show its fierce side; roads lie deserted in the afternoon
धूप से बचने के लिए छाता लगाकर सब्जी बेचता रेहड़ी वाला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

जगाधरी। अप्रैल में ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। हर दिन जिले में गर्मी बढ़ती जा रही है और पारा तेजी से चढ़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
हालांकि तापमान में रविवार के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिली, लेकिन गर्मी के प्रकोप में कोई राहत नहीं दिखी। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों और गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। ऐसे में दोपहर में शहर की सड़कें व बाजार सुनसान नजर आने लगे हैं। बढ़ते तापमान का सबसे ज्यादा असर शहर के बाजारों पर देखने को मिल रही है। हालात ऐसे हैं कि शहर की सड़कें व गलियां दोपहर 12 बजे सुनसान नजर आने लगी हैं। गर्मी व तेज धूप के कारण शहर में दोपहर में लोगों ने निकलना बंद कर दिया है और बेहद जरूरी काम के लिए ही लोग बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ 17 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली, लेकिन तेज धूप के कारण हवा भी अत्याधिक गर्म रही। अचानक बढ़ी गर्मी से लोगों की जीवनशैली और खान-पान में भी बड़ा बदलाव कर दिया है।
भारी भोजन की जगह अब शीतल पेय और ठंडी वस्तुओं ने ले ली है। शहर में गन्ने का रस, शिकंजी, लस्सी और तरबूज की मांग में भारी इजाफा हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा। इसके साथ लू के थपेड़ों से सामान्य जीवन प्रभावित होगा।
दोपहर की वीरानी के बाद जैसे ही सूरज ढलता है, शहर फिर से रोशन हो जाता है। शाम छह बजे के बाद बाजारों में अचानक रौनक बढ़ जाती है। लोग जरूरी खरीदारी के लिए एक साथ बाहर निकलते हैं, जिससे मुख्य चौराहों पर जाम की स्थिति बन जाती है। कमानी चौक और मॉडल टाउन क्षेत्र में शाम के वक्त वाहनों की लंबी कतारे लगना तो आम बात हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed