{"_id":"69e689af45098e184f0da566","slug":"allegations-of-harassment-leveled-against-the-police-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-154738-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पुलिस पर लगाया उत्पीड़न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पुलिस पर लगाया उत्पीड़न करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
जिला सचिवालय में एसपी से मिलने जाते सर्राफा व्यापारी। संवाद
- फोटो : udhampur news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर में ज्वेलर्स एसोसिएशन ने पुलिस के एंटी बर्गलरी स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एसो. का कहना है कि पुलिसकर्मी ज्वेलर्स को बेवजह परेशान कर रहे हैं और बिना नोटिस घरों से उठाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि रिकवरी के नाम पर सोना-चांदी की डिमांड भी की जा रही है।
इस मुद्दे को लेकर ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन की जिला इकाई एसपी से मिलने पहुंची और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। एसोसिएशन के जिला प्रधान सुनील ने आरोप लगाया कि एक ज्वेलर से करीब 8.60 लाख रुपये का शुद्ध सोना पुराने मामले के आधार पर ले लिया गया।
वहीं एक अन्य ज्वेलर से चार लाख रुपये की चांदी मांगने का भी आरोप है। एसोसिएशन ने कहा कि असली अपराधियों पर सख्ती नहीं हो रही, जबकि व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे दुकानों की चाबियां एसपी कार्यालय में जमा कर आंदोलन शुरू करेंगे। एसपी ने मामले में जांच का आश्वासन दिया है।
गिरफ्त में आए चोरी के आरोपी पर 112 मामले दर्ज
एंटी बर्गलरी पुलिस टीम ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खाना बदौश निवासी हीरा पहाड़ी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ चोरी सहित अन्य मामलों के 112 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से 84 मामलों में उसे अदालत से सजा हो चुकी है।
कई मामले अभी भी विचाराधीन हैं। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है और अपनी लत पूरी करने के लिए लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देता रहा। जांच में यह भी सामने आया है कि उसने हरिद्वार जेल में अपनी पहचान छिपाकर राजेश कुमार नाम से सजा काटी थी। इसके अलावा वह कई बार जिला जेल जगाधरी में भी बंद रह चुका है।
हाल ही में दिसंबर 2025 के एक मामले में आरोपी को पुलिस की एंटी बर्गलरी टीम ने थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उसने कई चोरी की वारदातों का खुलासा किया है, जिससे पुलिस को पुराने मामलों को सुलझाने में अहम सुराग मिले हैं।
इधर, आरोपी ने बताया कि उसने चोरी किए सोने चांदी के आभूषण यहीं कुछ सर्राफा की दुकान पर बेच दिए थे। आरोपी की निशानदेही पर की जा रही पुलिस कार्रवाई को लेकर ज्वेलर्स एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी की निशानदेही पर कानूनी प्रकिया के तहत पूछताछ की जा रही है।
चोरी के मामलों के खुलासे के लिए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस द्वारा कानूनी प्रक्रिया के तहत पूछताछ की जा रही है। किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जा रहा है, मामले में जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - कमलदीप गोयल, एसपी यमुनानगर।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X