{"_id":"69e68a189d272aed600a8974","slug":"more-than-15-illegal-cuts-in-two-kilometers-on-chhachhrauli-highway-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-154706-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छछरौली हाईवे पर दो किलोमीटर में 15 से ज्यादा अवैध कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छछरौली हाईवे पर दो किलोमीटर में 15 से ज्यादा अवैध कट
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
छछरौली रोड पर बने अवैध कट से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। 17 अप्रैल को हुई सड़क सुरक्षा की बैठक में एनएचएआई के अधिकारियों ने दावा किया था कि जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-73 पर केवल एक ही कट है। पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप के सामने जो कट था उसे बंद कर दिया गया है। इन दावों की हमने सोमवार को पड़ताल की।
महाराजा अग्रसेन चौक से लेकर मानकपुर की तरफ कदम-कदम पर अवैध कट मिले। जहां से वाहन चालक बिना किसी डर और रोक-टोक के आना जाना कर रहे थे। मात्र दो किलोमीटर एरिया में ही 15 से ज्यादा अवैध कट मिले। इतना ही नहीं चूना भट्ठी चौक से आगे जहां पर डिवाइडर बनाना था उसका काम भी अधूरा छोड़ दिया गया। ऐसे में पहला डिवाइडर पूरी तरह से तोड़ दिए जाने से अब तो कोई रोकने वाला ही नहीं बचा। ऐसे में अब कोई कहीं से भी निकल सकता है।
जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर बूड़िया चौक एचडीएफसी बैंक के सामने, शर्मा धर्म कांटा, कपूर अस्पताल के सामने, कृष्णा मेटल के सामने, ग्रीन विहार कॉलोनी के सामने, धर्मपाल टिंबर के सामने, गुप्ता इंटरप्राइजिज कांटा के सामने, इंडियन पेट्रोल पंप के सामने, एचपी पेट्रोल पंप अग्रसेन चौक समेत अन्य जगह हाईवे पर अवैध कट हैं।
पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप के सामने जो अवैध कट खुला हुआ था वहां पर पहले अस्थायी ब्लाॅक रख कर बंद कर दिया गया था, जिसे डीसी प्रीति ने स्थायी तौर पर बंद करने के आदेश दिए थे। इस पर नगर निगम की तरफ से सोमवार को इस कट को स्थायी रूप से बंद करने का काम शुरू कर दिया गया।
एनएचएआई के पास बजट का अभाव था इसलिए मानकपुर से लेकर महाराजा अग्रसेन चौक तक नगर निगम द्वारा डिवाइडर का निर्माण करवाया जा रहा है। परंतु यह निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। आधे हिस्से में तो डिवाइडर बना दिया गया और बाकी को ऐसे ही छोड़ दिया गया। इस वक्त सबसे ज्यादा अवैध कट जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर हैं।
वाहन चालकों व आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों ने डिवाइडर व इस पर लगी लोहे की ग्रिल को तोड़ कर रास्ते बना लिए हैं। हाईवे पर मानकपुर के नजदीक कुछ कट तो डिवाइडर निर्माण के दौरान बंद कर दिए गए, लेकिन बाकी कट अभी भी लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। इसी तरह से विश्वकर्मा चौक से रादौर रोड पर भी अवैध कटों की भरमार है। यहां भी पेट्रोल पंपों व फैक्टरी संचालकों को फायदा पहुंचाने के लिए डिवाइडर नहीं बनाया गया।
सड़क सुरक्षा की बैठक में डीसी ने सभी अवैध कटों को बंद करने के लिए कहा है। गुप्ता पैलेस के सामने कट कोबंद करने का काम शुरू कर दिया गया है। बाकी कट भी जल्द से जल्द बंद करवाए जाएंगे। - संदीप कुमार, एसएचओ, थाना यातायात।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X