सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Nishan Yatra was welcomed with a shower of flowers

Yamuna Nagar News: पुष्प वर्षा से किया निशान यात्रा का स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 22 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
The Nishan Yatra was welcomed with a shower of flowers
श्री श्याम महोत्सव से पहले निशान यात्रा निकालते श्रद्धालु। ट्रस्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

व्यासपुर। श्री श्याम महोत्सव के लिए श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की तरफ से आयोजन से पूर्व शनिवार को भक्तों ने भव्य निशान यात्रा निकाली। निशान यात्रा का शुभारंभ श्री खेड़ा मंदिर से आरंभ हुआ। जहां श्री खेड़ा मंदिर कल्याण समिति के पदाधिकारियों द्वारा प्रसाद वितरित कर यात्रा को रवाना किया गया।
निशान यात्रा खेड़ा मंदिर से आरंभ होकर महोत्सव स्थल अनाज मंडी तक निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं और युवाओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। निशान यात्रा की अगुवाई स्वामी कृष्णानंद सरस्वती अजात आश्रम ने की। संजीव शास्त्री ने पूरे विधि विधान पूर्वक नगर खेड़े पर पूजन कर यात्रा का शुरू करवाया। सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना यात्रा में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री खेड मंदिर व्यास सरोवर कल्याण समिति प्रधान अनिल कक्कड़, सेवक राकेश बेदी सहित अन्य सदस्यों ने निशान यात्रा के साथ चल रहे श्रद्धालुओं को स्वागत कर प्रसाद वितरित किया। श्रद्धालु अपने हाथों में श्री श्याम के निशान ध्वज लेकर जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। निशान यात्रा का कस्बे के विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।
श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के सदस्य विपिन सिंगला ने बताया कि रविवार को अनाज मंडी व्यासपुर में पांचवां श्री श्याम महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव में अधिष्ठा, अनुष्का मध्य प्रदेश, कृष्ण दायमा नासिक, केशव गर्ग पांवटा साहिब और शिवम दिल्ली अपनी ओजस्वी वाणी से श्री श्याम के भजनों का गुणगान करेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव स्थल पर शाम छह बजे से श्री श्याम रसोई भी शुरू कर दी जाएगी, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed