{"_id":"6a5296ed13ba953fcd0cc624","slug":"theft-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-159336-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घर से 15 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घर से 15 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी
Sun, 12 Jul 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। व्यासपुर थाना क्षेत्र के गांव काठगढ़ में घर से करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की भी जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव काठगढ़ निवासी गौतम कुमार ने बताया कि सात जुलाई की शाम करीब छह बजे चोर उनके घर से सोने और चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर ले गया। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। घटना का पता चलने पर परिवार ने घर में तलाश की, लेकिन आभूषण नहीं मिले। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने पर व्यासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में पुलिस चोरी की वारदात के समय आसपास मौजूद संदिग्ध लोगों और आने-जाने वालों की जानकारी एकत्र कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोर ने वारदात को किस तरह अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों की गतिविधियों का विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
मकान का ताला तोड़कर चुराए 3.50 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर थाना क्षेत्र की हमीदा स्थित बिशनदास कॉलोनी में बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये की नकदी और लोहे का गल्ला चोरी कर ले गए। वारदात का पता चलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में हमीदा के बिशनदास कॉलोनी निवासी केवल सिंह ने बताया कि बुधवार से शुक्रवार के बीच किसी समय चोर उनके मकान में घुस गए। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर रखे 3.50 लाख रुपये और लोहे का गल्ला चोरी कर लिया। 10 जुलाई को जब वह घर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा मिला और नकदी व गल्ला गायब थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही क्षेत्र में सक्रिय चोरी करने वाले गिरोहों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर की जा रही पूछताछ के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।