सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tractor looted

Yamuna Nagar News: किसान से 3.29 लाख रुपये लेने के बाद लूटा ट्रैक्टर

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 10 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Tractor looted
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। सोशल मीडिया पर सस्ते दाम में ट्रैक्टर खरीदने की चाह पंजाब के एक किसान को भारी पड़ गई। फेसबुक पर विज्ञापन के जरिए हुए सौदे में ठगों ने किसान से 3.29 लाख रुपये ऐंठ लिए और ट्रैक्टर लूटकर भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पटियाला जिले के गांव गुथमड़ा निवासी किसान लखमीर सिंह ने शिकायत में बताया कि उनके बेटे गुरविंद्र सिंह ने फेसबुक पर स्वराज 744 ट्रैक्टर का विज्ञापन देखा था। संपर्क करने पर विकास उर्फ विशु नामक युवक ने उन्हें ट्रैक्टर दिखाने के लिए पहले कुरुक्षेत्र बुलाया और बाद में यमुनानगर ले आया। गांव करेहड़ा बाईपास के पास उसके साथी कुलदीप कुमार और शंटी उर्फ दिनेश ट्रैक्टर लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत के बाद ट्रैक्टर का सौदा 3.40 लाख रुपये में तय हुआ। किसान ने मौके पर 3.29 लाख रुपये नकद दे दिए, जबकि शेष राशि एनओसी मिलने पर देने की बात हुई। पूरी लेनदेन की वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड की गई। आरोपियों ने आधार कार्ड, पैन कार्ड, बीमा और अन्य कागजात की प्रतियां देकर भरोसा जीत लिया। किसान ट्रैक्टर लेकर आगे बढ़ा तो कुछ दूरी पर मोटरसाइकिलों पर आए युवकों ने ट्रैक्टर छीन लिया और भाग गए। बाद में दस्तावेजों की जांच में फर्जी होने का खुलासा हुआ। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बाक्स
आरोपियों ने कागजात दिखाकर जीता भरोसा

ट्रैक्टर का सौदा तय होने के बाद आरोपियों ने किसान को आधार कार्ड, पैन कार्ड, बीमा दस्तावेज और अन्य कागजात की प्रतियां सौंप दीं। दस्तावेज देखने के बाद शिकायतकर्ता को विश्वास हो गया कि ट्रैक्टर और उसे बेचने वाले लोग सही हैं। इसी भरोसे में उसने लाखों रुपये नकद दे दिए। बाद में जांच में सामने आया कि दिए गए दस्तावेज फर्जी थे और पूरी खरीद-फरोख्त की योजना ठगी के लिए रची गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed