फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Truck runs over elderly man; left leg had to be amputated

Yamuna Nagar News: ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला, काटनी पड़ गई बाईं टांग

Mon, 03 Aug 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 03 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Truck runs over elderly man; left leg had to be amputated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बस स्टैंड चौक पर वीरवार सुबह सड़क हादसे में 63 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक की चपेट में आने से उनकी दोनों टांग पहिए के नीचे आ गईं। उन्हें पहले सिविल अस्पताल और बाद में शाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों को उनकी बाईं टांग घुटने से ऊपर तक काटनी पड़ी।
गांव अलाहर निवासी अमर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सुबह वह यमुनानगर से राशन और घरेलू सामान खरीदकर बस स्टैंड चौक से घर लौट रहे थे। तभी कमानी चौक की ओर से आया 12 टायर ट्रक अचानक सब्जी मंडी की ओर मुड़ गया।
विज्ञापन

आरोप है कि चालक ने बिना हॉर्न बजाए और आसपास देखे ट्रक मोड़ दिया, जिससे वह उसकी चपेट में आ गए और ट्रक का अगला पहिया दोनों टांगों के ऊपर से गुजर गया।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने ट्रक रोक दिया। राहगीरों ने घायल को बाहर निकालकर डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस टीम उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उन्हें शाहाबाद के आदेश अस्पताल ले गए, जहां ऑपरेशन के दौरान बाईं टांग काटनी पड़ी। थाना शहर यमुनानगर प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घायल के बयान पर ट्रक चालक मनप्रीत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed