{"_id":"6a820a464bb878eb560bb156","slug":"two-railway-employees-arrested-on-charges-of-wire-theft-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-161344-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तार चोरी के आरोप में रेलवे के दो कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तार चोरी के आरोप में रेलवे के दो कर्मचारी गिरफ्तार
Mon, 17 Aug 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रेलवे के बिजली विभाग में तैनात दो कर्मचारियों पर रेलवे की तांबे की केबल चोरी करने का आरोप लगा है। आरपीएफ जगाधरी वर्कशॉप ने दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के आधार पर चोरी की केबल खरीदने के आरोप में एक कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर पूरी 120 मीटर केबल बरामद कर ली गई।
आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसोदिया ने बताया कि आरोपियों की पहचान टेक्नीशियन-1 नीतीश मेहता और सीनियर टेक्नीशियन राकेश मीणा के रूप में हुई है। आरोप है कि दोनों ने 31 मई को रेलवे की तांबे की केबल चोरी की थी। इसके बाद केबल को स्कूटी पर रखकर ले गए। आरपीएफ की टीम ने मामले की जांच करते हुए दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की।
अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में दोनों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उनकी निशानदेही पर लाजपत नगर स्थित कबाड़ी भीम सिंह के ठिकाने पर दबिश दी गई। यहां से रेलवे की चोरी की गई 120 मीटर तांबे की केबल बरामद कर ली गई। आरपीएफ ने केबल को चोरी के बाद ले जाने में इस्तेमाल की गई स्कूटी और वारदात में प्रयुक्त औजार भी कब्जे में ले लिए हैं। बरामद रेलवे संपत्ति की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
आरपीएफ इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में कबाड़ी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि चोरी की केबल कब से उसके पास पहुंच रही थी। साथ ही आरोपियों ने इससे पहले भी रेलवे की किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया या चोरी की है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। आरपीएफ मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।