{"_id":"6a28693fa0fb6f1d3a0ba0a0","slug":"villagers-distressed-by-power-cuts-staged-a-protest-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-157527-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम कार्यालय पर प्रदर्शनकरते ग्रामीण। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। अघोषित बिजली कटौती से परेशान गुमथला राव सहित आसपास के ग्रामीणों ने मंगलवार को बिजली निगम के रादौर कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने भाकियू जोन प्रभारी बलिंद्र नरवाल के नेतृत्व में सरकार व बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।
गुस्साए किसानों ने बिजली निगम के कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार करने व उनकी समस्याओं पर ध्यान न देने के आरोप लगाए। वहीं, भाकियू नेता ने कहा कि यदि दस यदि में समस्या का समाधान न हुआ तो कार्यालय पर ताला जड़ देंगे।
भाकियू जोन प्रभारी बलिंद्र नरवाल, सुशील बत्रा, अमरजीत, दीवान खुराना, मेहरबान, श्यामलाल, भीम सेतिया, विजय सेठी, रमेश खुराना, राजेश सलूजा व अन्यों ने बताया कि दस दिन पहले भी उन्होंने बिजली निगम रादौर कार्यालय में बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर न होने पर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
तब एसडीओ रादौर व जठलाना ने दस दिन का समय मांगा था। अधिकारियों ने दस दिन में समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया था। परंतु अधिकारी अब और दस दिन का समय मांग रहे हैं। अधिकारी उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उनकी फसले सूखने के कगार पर पहुंच चुकी हैं। उनकी फसलों से बिजली निगम के अधिकारियों को कोई सरोकार नहीं है। कर्मचारी उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। उन्होंने सरकार व प्रशासन से चेतावनी दी है कि यदि बिजली आपूर्ति समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे बिजली निगम कार्यालय रादौर को ताला जड़ देंगे।