फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Waterlogging

Yamuna Nagar News: आदर्श संस्कृति विद्यालय और बीईओ कार्यालय में भरा पानी

Sun, 12 Jul 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 12 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging
साढौरा के राजकीय स्कूल परिसर में जमा बारिश का पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। बारिश से राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व बीईओ कार्यालय का परिसर पानी में डूबा गया। सबसे ज्यादा नुकसान छठी से आठवीं कक्षाओं को हुआ है। शनिवार को छुट्टी के कारण स्कूल नहीं लगा। सोमवार को स्कूल खुलने पर बच्चों की पढ़ाई बाधित होगी। यदि पानी उतर गया तो कक्षाओं से बदबू व गंदगी रहेगी, जिससे बैठना मुश्किल होगा। कमरों में बेंच, कुर्सी व अलमारी भीगी हुई हैं।
अभिभावकों का कहना है कि स्कूल परिसर में बारिश के पानी की उचित निकासी न होने से हर सीजन में जलभराव होता है। इससे बावजूद विभाग की ओर से इसके व्यापक प्रबंध नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर साल मानसून से पहले सफाई और नालों की मरम्मत के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं होता।
विज्ञापन

सोमवार को स्कूल खुलने से पूर्व कमरों की सफाई व फर्श सुखाने की व्यवस्था होनी चाहिए। प्राचार्य गुरदीप गुलाटी ने बताया कि व्यवस्था ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। परंतु बजट के अभाव में काम नहीं हो पा रहा है। इस विकट स्थिति को लेकर अधिकारियों से पत्राचार भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कोटला मार्ग स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को वर्ष 2021 में मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा मिला। परंतु दर्जा मिलने के बाद भी विद्यार्थियों को पर्याप्त सुविधाएं नही मिली। स्कूल परिसर में बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण समस्त स्कूल परिसर के अलावा बीईओ कार्यालय में जलभराव हो जाता है।
स्कूल परिसर के अलावा पानी कमरों तक भी पहुंचता है। ज्यादा बारिश होने के कारण स्कूल परिसर व कक्षाओं में जलभराव होने से कई दिनों तक बच्चों का अवकाश घोषित कर दिया जाता है। स्कूल परिसर से जलभराव कम न होने की स्थिति में बच्चों को अपनी कक्षाओं तक पहुंचने में कीचड़ व बदबू का सामना करना पड़ता है। जलभराव के चलते काई व घास जम जाती है, जिसके चलते कई बार विद्यार्थी गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं।

मामले की पूरी जानकारी उनके पास नहीं है। इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट ली जाएगी, जो भी दिक्कत होगी दूर की जाएगी। - प्रेमलता बक्शी, जिला शिक्षा अधिकारी यमुनानगर।

साढौरा के राजकीय स्कूल परिसर में जमा बारिश का पानी। संवाद

साढौरा के राजकीय स्कूल परिसर में जमा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed