{"_id":"69f650b4dd2b42c6320f518a","slug":"wheat-arrivals-halt-281-lakh-metric-tonnes-procured-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-155370-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गेहूं की आवक थमी, 2.81 लाख मीट्रिक टन की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गेहूं की आवक थमी, 2.81 लाख मीट्रिक टन की खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 03 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी में शेड के नीचे रखें गेहूं से भरे बैग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में गेहूं की आवक अब थम की सी गई है। रबी सीजन के अंतिम दौर में केवल चुनिंदा खेतों में ही कटाई का कार्य शेष है, जिसके चलते मंडियों में आवक बेहद कम रह गई है। शनिवार को पूरे दिन में मात्र 2612 मीट्रिक टन गेहूं ही मंडियों में पहुंचा।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल 3,08,530.37 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई है। इसमें से खरीद एजेंसियों द्वारा 2,81,005 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। विभिन्न एजेंसियों की बात करें तो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 89,029 मीट्रिक टन, हैफेड ने 1,45,059 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन ने 45,303.3 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।
मंडियों से गेहूं के उठान की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी की जा रही है। अब तक कुल खरीदे गए गेहूं का 90.19 प्रतिशत उठान हो चुका है। एजेंसियों के अनुसार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 81,203 मीट्रिक टन, हैफेड ने 1,31,243 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन ने 41,013 मीट्रिक टन गेहूं का उठान कर लिया है। मंडियों से उठाए गए गेहूं को अब शेड के नीचे सुरक्षित रखा जा रहा है, जिससे अधिकांश शेड पूरी तरह भर चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि शेष उठान भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।
मंडीवार आंकड़ों पर नजर डालें तो व्यासपुर में 29,490.5 मीट्रिक टन, छछरौली में 34,404 मीट्रिक टन, गुमथला राव में 6,567 मीट्रिक टन, जगाधरी में 42,603 मीट्रिक टन और प्रतापनगर में 39,679 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। इसके अलावा सरस्वती नगर में 40,866.8 मीट्रिक टन, रादौर में 40,385 मीट्रिक टन, रणजीतपुर में 11,340 मीट्रिक टन और साढौरा में 17,406 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है।
Trending Videos