{"_id":"69bd982ccc5ed759df0556d7","slug":"woman-beats-spo-tears-his-uniform-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-153166-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिला ने एसपीओ की पिटाई कर फाड़ दी वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिला ने एसपीओ की पिटाई कर फाड़ दी वर्दी
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। व्यासपुर कोर्ट परिसर में ड्यूटी पर तैनात एक महिला एसपीओ के साथ मारपीट और गाली-गलौच का मामला सामने आया है। आरोपी महिला ने न केवल एसपीओ की वर्दी फाड़ दी, बल्कि सरकारी कार्य में बाधा भी डाली। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।
सिक्योरिटी में तैनात एसपीओ सविता ने शिकायत में बताया कि 19 मार्च को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह कोर्ट परिसर में ड्यूटी कर रही थी। इसी दौरान बूडिया के रति मोहल्ला निवासी पूजा कोर्ट परिसर में पहुंची। जब उसे सुरक्षा जांच के लिए रोका गया तो वह भड़क गई और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच करने लगी। आरोप है कि पूजा ने हाथापाई करते हुए एसपीओ सविता की वर्दी फाड़ दी और ड्यूटी में बाधा उत्पन्न की। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे काबू कर हिरासत में लिया और पुलिस को सूचना दी।
बताया जा रहा है कि बैग की जांच के दौरान आरोपी महिला कर्मचारियों से छूटकर कोर्ट परिसर के अंदर तक पहुंच गई और वहां जज के साथ भी बहस करने लगी। एसएचओ विनोद ने बताया कि आरोपी महिला को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos