सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   You can get the benefit of Shagun even after marriage.

Yamuna Nagar News: विवाह के बाद भी मिल सकता है शगुन का लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 19 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
You can get the benefit of Shagun even after marriage.
विज्ञापन
यमुनानगर। शादी के बाद भी आर्थिक सहायता पाने का मौका अब पात्र परिवारों के लिए आसान बना दिया गया है। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत विवाह के छह माह के भीतर पंजीकरण कराने पर सरकार की ओर से 41 हजार से 71 हजार रुपये तक की सहायता राशि दी जा रही है। वहीं, डीसी प्रीति ने लोगों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।
Trending Videos


डीसी ने बताया कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग देना और सामाजिक समानता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में पात्र परिवार योजना का लाभ नहीं ले पाते, जबकि शादी के बाद भी छह माह तक आवेदन का अवसर मिलता है। योजना के तहत अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति व टपरीवास जाति (वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक) की बेटियों के विवाह पर 71 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। वहीं पिछड़े व सामान्य वर्ग के पात्र परिवारों को 41 हजार रुपये का अनुदान मिलता है। विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित और अनाथ वर्ग के लाभार्थियों को 51 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दिव्यांगजनों के विवाह को भी योजना में शामिल किया गया है। यदि दोनों वर-वधू दिव्यांग हैं तो 51 हजार रुपये, जबकि एक के दिव्यांग होने पर 41 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। खिलाड़ी महिलाओं को भी इस योजना के तहत 41 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है। डीसी ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। आवेदक shaadi.haryana.gov.in पोर्टल पर जाकर विवाह पंजीकरण और योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी परिवार जानकारी के अभाव में वंचित न रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed