सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young boy dies under suspicious circumstances on his birthday

जन्मदिन पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, अस्पताल में किया हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 02 Mar 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार

परिजनों ने आरोप लगाया कि राजीव की हत्या की गई है और इसमें शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। आक्रोशित परिजनों ने यमुनानगर के पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा कर दिया

Young boy dies under suspicious circumstances on his birthday
मृतक के परिजनों ने किया हंगामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जिले के बाड़ी माजरा क्षेत्र में मिले युवक के शव की पहचान 22 वर्षीय राजीव कुमार के रूप में होने के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जमकर हंगामा किया। घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। बताया जा रहा है कि जिस दिन राजीव का जन्मदिन था, उसी दिन उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे परिवार सदमे में है।
Trending Videos


परिजनों ने आरोप लगाया कि राजीव की हत्या की गई है और इसमें शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। आक्रोशित परिजनों ने यमुनानगर के पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा कर दिया और चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी। वे शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो शव को सड़क के बीच रखकर जाम लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर हुड्डा सेक्टर-17 थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करवाई गई। पुलिस का कहना है कि मृतक का पोस्टमार्टम डॉक्टर के पैनल पर किया जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed