{"_id":"69a53d54b476adace50b2fd8","slug":"video-uproar-over-death-of-youth-on-his-birthday-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: जन्मदिन के दिन युवक की मौत पर हंगामा, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: जन्मदिन के दिन युवक की मौत पर हंगामा, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
जिले के बाड़ी माजरा क्षेत्र में मिले युवक के शव की पहचान 22 वर्षीय राजीव कुमार के रूप में होने के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जमकर हंगामा किया। घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। बताया जा रहा है कि जिस दिन राजीव का जन्मदिन था, उसी दिन उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे परिवार सदमे में है।
परिजनों ने आरोप लगाया कि राजीव की हत्या की गई है और इसमें शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। आक्रोशित परिजन यमुनानगर के पोस्टमार्टम हाउस के हंगामा कर दिया और चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो शव को सड़क के बीच रखकर जाम लगाया जाएगा।
सूचना मिलने पर हुड्डा सेक्टर-17 थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई गई। पुलिस का कहना है कि मृतक का पोस्टमार्टम डॉक्टर के पैनल पर किया जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।