{"_id":"69c1907692e5e0fe9005103f","slug":"youth-arrested-with-pistol-crime-averted-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-153297-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात बची
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। जिला पुलिस ने संभावित बड़ी वारदात को समय रहते टालते हुए एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। व्यासपुर थाना पुलिस ने शाहपुर बाग क्षेत्र के पास आरोपी को काबू किया। उसके कब्जे से एक इटली मेड पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान गांव बसातियां वाला निवासी हरजशन (22) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उसे अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उसके इरादों और संभावित वारदात के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
व्यासपुर थाना के एसआई विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक शाहपुर बाग के पास अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर मौके पर दबिश दी गई। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।
वर्ष 2022 में वह रंगदारी के एक मामले में आरोपी रह चुका है। इसके अलावा करीब एक महीने पहले भी उसका एक युवक के साथ झगड़ा हुआ था, जिसमें उसने जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और साथियों की तलाश में जुटी है।
Trending Videos