{"_id":"69e3c1129fcc8eb44104d183","slug":"young-boy-murder-in-karnal-haryana-crime-news-2026-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Karnal: हत्या केस में जमानत पर आया था युवक, बाइक सवार बदमाशों ने उतारा मौत के घाट; सिर व छाती में मारी गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: हत्या केस में जमानत पर आया था युवक, बाइक सवार बदमाशों ने उतारा मौत के घाट; सिर व छाती में मारी गोलियां
Sat, 18 Apr 2026 11:06 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर करनाल/निसिंग
माई सिटी रिपोर्टर करनाल/निसिंग
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:06 PM IST
सार
चौक पर फायरिंग होने के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूरज, मृतक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हत्या के मामले में जमानत पर आए गोंदर गांव के सूरज (25) पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे युवक गांव के पूर्व सरपंच की गली के नजदीक चौक पर खड़ा था। नकाबपोश बदमाशों ने पहले ईंट से वार किया, फिर चार राउंड गोलियां चलाई। जिनमें दो गोली उसकी छाती और एक सिर में लगी।
सूचना मिलते ही एसपी नरेंद्र बिजरानिया, निसिंग थाना पुलिस और सीआईए व एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में तीन टीमें जांच में जुटी हैं। वारदात के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। भाई शुभम और ग्रामीण रण सिंह ने बताया कि सूरज किसी काम से शाम में ही घर से बाहर निकला था, जैसे ही वह चौक पर पहुंचा तो वारदात हो गई। एक बाइक पर तीन युवक मुंह ढककर आए थे। इनमें से दो के पास पिस्तौल थी, जिससे फायरिंग की गई।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
चौक पर फायरिंग होने के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि अभी तक की जांच में यह पता नहीं चला कि बदमाश किस तरफ से आए थे, फुटेज चेक करने पर उन्हें डाचर की ओर जाते हुए देखा गया। फुटेज में उनकी पीठ दिखाई दे रही है, चेहरे को बदमाशों ने ढका हुआ था। अन्य जगहों के कैमरे भी जांचे जा रहे हैं। ताकि आरोपियों का सुराग लग सके।
विदित हो कि अब से पहले नवंबर 2019 में कपिल हत्याकांड हुआ था, उस मामले में सूरज जेल में बंद था। अब फिर युवक के बाहर आने के बाद ऐसा हत्याकांड होने से ग्रामीण दहशत में है। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि पुरानी रंजिश में ही यह वारदात हुई है। शरारती तत्वों ने गांव के माहौल को खराब करने का प्रयास किया है। परिवार के लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।