फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   15 thousand devotees bowed their heads in Shahtalai

Bilaspur News: शाहतलाई में 15 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Sun, 16 Aug 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
15 thousand devotees bowed their heads in Shahtalai
रविवार सुबह से मंदिर में लगी रहीं श्रद्धालुओं की कतारें
विज्ञापन

मंदिर न्यास ने ने किए विशेष प्रबंध

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बाबा जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। मंदिर न्यास के अनुसार रविवार को करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर न्यास अधिकारी विजय ने बताया कि रविवार को करीब 15 हजार श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए। श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया।
विज्ञापन

मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर की भी उचित व्यवस्था की गई, ताकि दूर-दराज से पहुंचने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। रविवार को श्रद्धालुओं ने बाबा जी के दर्शन कर मनोकामनाएं मांगीं। भारी भीड़ के बावजूद मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर श्रद्धालुओं ने संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed