{"_id":"6a81c63d2d97f6a8dd052573","slug":"demand-for-merger-of-zila-parishad-cadre-employees-320-employees-formulate-a-strategy-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-165673-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिला परिषद कैडर कर्मियों के विलय की मांग, 320 कर्मचारियों ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिला परिषद कैडर कर्मियों के विलय की मांग, 320 कर्मचारियों ने बनाई रणनीति
विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित जिला परिषद कैडर कर्मचारी महासंघ की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत: जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं में हिमाचल प्रदेश जिला परिषद कैडर कर्मचारी महासंघ की बैठक
शिमला में मुख्यमंत्री से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश जिला परिषद कैडर कर्मचारी महासंघ की बैठक रविवार को घुमारवीं के जगन पैलेस में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की लंबित मांगों और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। महासंघ ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार से जिला परिषद कैडर कर्मचारियों का शीघ्र पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग में विलय करने की मांग उठाई।
महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि जिला परिषद कैडर के कर्मचारी पंचायतीराज और ग्रामीण विकास विभाग के साथ-साथ एक-दो अन्य विभागों का कार्य भी कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें अभी तक किसी विभाग में शामिल नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों को पदोन्नति, उच्च वेतनमान और अन्य वित्तीय लाभों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि विभाग में विलय न होने के कारण कर्मचारी अभी तक पुरानी पेंशन योजना का लाभ भी नहीं ले पा रहे हैं और उनका अंशदान नई पेंशन योजना के तहत कट रहा है। कर्मचारियों ने सरकार से इस समस्या का स्थायी समाधान जल्द करने की मांग की।
विज्ञापन
महासंघ पदाधिकारियों ने बताया कि हाल ही में कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला था। मुख्यमंत्री की ओर से मांगों को लेकर सकारात्मक आश्वासन मिला है। बैठक में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन को लेकर मुख्यमंत्री से शिमला में मुलाकात कर चर्चा करने के लिए महासंघ का प्रतिनिधिमंडल भेजने पर भी सहमति बनी।बैठक में महासंघ के महामंत्री विनोद कौशल, राजन कपूर, ओम प्रकाश, अमृत लता, नीरज शर्मा, राजेंद्र ललित सहित जिले भर से करीब 320 कर्मचारी उपस्थित रहे।