{"_id":"6a81b95eefed7abc8403813f","slug":"villagers-conducted-a-cleanliness-drive-in-matwana-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-165620-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मतवाना में ग्रामीणों ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मतवाना में ग्रामीणों ने चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
ग्राम पंचायत लुहारवीं के मतवाना गांव रास्ते की सफाई करते ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। लुहारवीं पंचायत के मतवाना गांव में रविवार को ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाकर गांव के रास्ते की सफाई की। अभियान के तहत ग्रामीणों ने श्रमदान कर झाड़ियों, घास-फूस और जगह-जगह जमा गंदगी को हटाया। सुबह से ही ग्रामीण सफाई कार्य में जुट गए और काफी समय तक रास्ते की सफाई की।
ग्रामीणों ने कहा कि स्वच्छता अभियान के लिए केवल सरकारी व्यवस्था पर निर्भर रहने के बजाय लोगों को स्वयं भी आगे आना चाहिए। गांव के रास्तों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी जमा होने से लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में समय-समय पर श्रमदान कर सफाई करना जरूरी है।
स्वच्छता अभियान में वार्ड सदस्य रीना रतवान के अलावा कुंदन लाल, मनोज रतवान, अश्वनी रतवान, महेंद्र पाल रतवान, संजय रतवान, शशि पाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने अभियान के माध्यम से लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और गंदगी न फैलाने का आह्वान किया। संवाद