फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   16,000 people bowed their heads on the first day of Gupt Navratri at Shri Naina Devi.

Bilaspur News: श्री नयना देवी में गुप्त नवरात्रि के पहले दिन 16 हजार ने टेका माथा

Wed, 15 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
16,000 people bowed their heads on the first day of Gupt Navratri at Shri Naina Devi.
श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
मंत्रोच्चार और विशेष आरती के साथ हुई पूजा-अर्चना
विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व हिमाचल समेत कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में बुधवार से आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष के गुप्त नवरात्रि श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हो गए। प्रातकाल मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष आरती के साथ गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। पहले दिन करीब 16 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका।
गुप्त नवरात्रि के पहले दिन ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे। भक्तों ने विधि-विधान से माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश कराया गया, जिससे दर्शन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वर्ष भर में मनाए जाने वाले चार नवरात्रों में दो गुप्त नवरात्रि भी शामिल हैं। इन नवरात्रों के दौरान देवी साधना, पूजा-अर्चना, हवन और यज्ञ का विशेष महत्व माना जाता है। इसी कारण देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु विशेष रूप से गुप्त नवरात्रि पूजन के लिए श्री नयना देवी धाम पहुंचते हैं और मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मंदिर में गुप्त नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed