{"_id":"6a579647ed77de46990c147e","slug":"stay-away-from-rivers-and-streams-during-the-rainy-season-do-not-take-risks-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-163729-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बरसात में नदी-नालों से दूर रहें, जोखिम न लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बरसात में नदी-नालों से दूर रहें, जोखिम न लें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी बोले, जिले में बारिश से अब तक करीब 13 करोड़ रुपये का नुकसान
-जिला प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश और आगामी दिनों में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष राहुल कुमार ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने अगले सप्ताह भी भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में लोग नदी, नालों, खड्डों, गोविंद सागर झील तथा अन्य जल स्रोतों के किनारे जाने से बचें और किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं।
उपायुक्त ने कहा कि लगातार वर्षा के कारण जिले के कई क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं गोविंद सागर झील और नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने लोगों से बरसात के दौरान झील, नदी, नालों और खड्डों में नहाने, तैरने, कपड़े धोने या अन्य गतिविधियां करने से पूरी तरह परहेज करने की अपील की। उपायुक्त ने बताया कि मानसून के दौरान जिले में अब तक लगभग 13 करोड़ रुपये की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। सबसे अधिक 12.28 करोड़ रुपये की क्षति लोक निर्माण विभाग को हुई है। जल शक्ति विभाग को 26.85 लाख रुपये का नुकसान हुआ, जबकि विभाग की प्रभावित हुई 16 पेयजल योजनाओं को बहाल कर दिया गया है। बिजली विभाग को 1.95 लाख रुपये की क्षति हुई है और 21 बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं।
उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छकोह को करीब 10 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोठीपुरा खास और राजकीय प्राथमिक विद्यालय नैन को करीब डेढ़-डेढ़ लाख रुपये, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरयुन को लगभग आठ लाख रुपये की क्षति हुई है। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में लोग तुरंत जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नंबर 1077 या आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दें, ताकि राहत एवं बचाव कार्य समय पर शुरू किए जा सकें। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों, स्कूलों, शिक्षण संस्थानों और संबंधित विभागों से भी लोगों को बरसात के दौरान सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।