{"_id":"6a578b5b118ff2c4f10f5e02","slug":"trainees-of-iti-barthi-made-an-educational-tour-of-kvk-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-163703-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आईटीआई बरठीं के प्रशिक्षुओं ने केवीके का किया शैक्षणिक भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आईटीआई बरठीं के प्रशिक्षुओं ने केवीके का किया शैक्षणिक भ्रमण
विज्ञापन
कृषि विभान केंद्र पहुंचे बरठीं आईटीआई के प्रशिक्षु। स्रोत: आईटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधुनिक खेती और स्वरोजगार की ली जानकारी
मशरूम उत्पादन, मिट्टी परीक्षण, किसान सारथी ऐप और कृषि तकनीकों से कराया गया परिचय
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं के प्रशिक्षुओं ने बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) बरठीं का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान प्रशिक्षुओं को कृषि क्षेत्र में उपलब्ध आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और स्वरोजगार के अवसरों की आधारभूत जानकारी दी गई।
केवीके की प्रभारी सीमा शाह ने प्रशिक्षुओं को मिट्टी परीक्षण, उन्नत खेती, फसल चक्र और जल संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही मशरूम की खेती की पूरी प्रक्रिया, उत्पादन तकनीक और कम लागत में अधिक आय अर्जित करने के तरीकों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण किसान सारथी ऐप रहा। कृषि वैज्ञानिकों ने प्रशिक्षुओं को बताया कि इस ऐप के माध्यम से मौसम का पूर्वानुमान, फसलों के बाजार भाव, कृषि विशेषज्ञों की सलाह तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है। आईटीआई बरठीं के प्रधानाचार्य सचिन शर्मा ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से प्रशिक्षुओं को कृषि आधारित उद्यमों और स्वरोजगार के नए अवसरों की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि प्रशिक्षु तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित हों। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सचिन शर्मा, भूप सिंह, राजेश कुमार, अरुण शर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।