{"_id":"6a5795187a860956df05faf2","slug":"206-applications-for-admission-in-pg-course-in-ghumarwin-college-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-163731-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में पीजी कोर्स में दाखिले के लिए 206 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में पीजी कोर्स में दाखिले के लिए 206 आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज में 20, 21 जुलाई को होगी काउंसलिंग प्रक्रिया
चयनित विद्यार्थी 23 और 24 जुलाई तक ऑनलाइन फीस कराएंगे जमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। प्रवेश के लिए करीब 206 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने बताया कि कॉलेज में एमए अंग्रेजी, राजनीतिक शास्त्र, एमकॉम, एमएससी गणित, भौतिक विज्ञान, रासायनिक विज्ञान, जीव विज्ञान और वनस्पति विज्ञान में विद्यार्थियों ने आवेदन किया। काउंसलिंग की प्रक्रिया कॉलेज परिसर में ही 20 और 21 जुलाई को होगी। काउंसलिंग के दिन अभ्यर्थी अपने पूरे एडमिशन फॉर्म की हार्ड कॉपी, अपने सभी मूल दस्तावेज और उनकी एक-एक फोटो साथ लाएं। पहली मेरिट सूची 22 जुलाई को शाम 5 बजे तक कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों को 23 और 24 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा करानी होगी। दूसरी मेरिट सूची 25 जुलाई को शाम 5 बजे कॉलेज की वेबसाइट पर जारी होगी। इसमें चयनित अभ्यर्थी 26 और 27 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं।