पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   18.32 grams of 'Chitta' (synthetic drug) seized from a car during a checkpoint check; four people, including a young woman, arrested.

Bilaspur News: नाके के दौरान कार से 18.32 ग्राम चिट्टा बरामद, युवती सहित चार गिरफ्तार

Thu, 25 Jun 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 25 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
18.32 grams of 'Chitta' (synthetic drug) seized from a car during a checkpoint check; four people, including a young woman, arrested.
ग्वालथाई पुलिस चौकी की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिलासपुर। थाना कोट कहलूर के तहत पुलिस चौकी ग्वालथाई की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 18.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्वालथाई पुलिस चौकी की टीम वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान पंजाब नंबर की एक गाड़ी को जांच के लिए रोका, एक युवती और तीन युवक मौजूद थे। शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड के अंदर से 18.32 ग्राम चिट्टा पाया गया। आरोपियों की पहचान रमेश कुमार निवासी शहीद भगत सिंह कॉलोनी, अमीर खान निवासी ओल्ड विशन नगर, अनमोल निवासी शहीद भगत सिंह कॉलोनी के रूप रूप में हुई है। सभी आरोपी पटियाला के हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना कोट कहलूर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। डीएसपी मुख्यालय बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्वालथाई पुलिस चौकी की 18.32 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed