पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   207 cases of beer and seven cases of Indian-Made Foreign Liquor seized from a pickup truck in Bilaspur

Bilaspur News: बिलासपुर में पिकअप से 207 पेटियां बीयर और सात पेटी अंग्रेजी शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2026 03:10 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 26 Jun 2026 03:10 PM IST
सार

बिलासपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत एक पिकअप वाहन से 207 पेटियां शराब बरामद की हैं। इनमें 200 पेटी बीयर और सात पेटी अंग्रेजी शराब शामिल है। चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी सुनील कुमार निवासी घुमारवीं के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।

विज्ञापन
207 cases of beer and seven cases of Indian-Made Foreign Liquor seized from a pickup truck in Bilaspur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 207 पेटियां अवैध रूप से लाई जा रही शराब बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान शक के आधार पर एक पिकअप को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान पिकअप के अंदर से 207 पेटियां शराब बरामद हुईं। इनमें 200 पेटी बीयर और सात पेटी अंग्रेजी शराब पाई गई।

विज्ञापन


पिकअप चालक इससे संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार निवासी घुमारवीं के रूप में हुई। पुलिस मामले की गहनता से जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed