{"_id":"69f1f19b2c5e469bf605812d","slug":"1959-grams-of-heroin-seized-in-two-cases-four-arrested-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-158905-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दो मामलों में पकड़ी 19.59 ग्राम हेरोइन, चार पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दो मामलों में पकड़ी 19.59 ग्राम हेरोइन, चार पकड़े
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज
दो आरोपी पंजाब, दो श्री नयना देवी जी के निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दो मामलों में पुलिस ने 19.59 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों मामलों में चार आरोपियों को पकड़ा गया है। मामले की जांच जारी है।
पहले मामले में पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने बीडीओ कार्यालय स्वारघाट की नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार में दो युवक सवार थे, जो पुलिस को देख कर घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली और उनके कब्जे से 3.62 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान रविकांत निवासी गांव बनेर, डाकघर तंबौल और राकेश कुमार निवासी गांव नाल, डाकघर तंबौल, तहसील श्री नयना देवी जी के रूप में हुई है।
वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना सदर के तहत स्पेशल डिस्ट्रेक्शन टीम ने गश्त के दौरान लखनपुर लिंक रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान वहां पर दो लोगों को पकड़ा गया। उनके कब्जे से 15.97 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान महकदीप सिंह निवासी गांव दनियाल डाकघर दयानपुर बडाला कलां तहसील बाबा बुकाला साहिब जिला अमृतसर और अजमेर सिंह निवासी वार्ड-1 तहसील आनंदपुर साहिब जिला रोपड पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि नशे के खिलाफ जिला पुलिस की कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Trending Videos