सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   28 thousand devotees visited the Mata temple on the seventh Navratri.

Bilaspur News: सातवें नवरात्र पर 28 हजार श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 25 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
28 thousand devotees visited the Mata temple on the seventh Navratri.
श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में सातवें नवरात्र पर बुधवार को करीब 28 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
सातवें नवरात्र पर माता के कालरात्रि स्वरूप की पूजा की गई। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। पूरा दिन मंदिर माता के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की, वहीं मंदिर के प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डाल कर अपने घर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। जिला प्रशासन और मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। सामाजिक संस्थाओं की ओर से जलपान और लंगर की व्यवस्था भी की गई है। वहीं छठे नवरात्र पर मंदिर न्यास को 14,54,261 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ। मंदिर न्यास के अध्यक्ष एसडीएम धर्मपाल ने बताया कि मंदिर में अष्टमी पूजन को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और श्रद्धालुओं को आराम से माताजी के दर्शन हो इसके लिए सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अष्टमी पूजन के लिए उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार भी श्री नयना देवी पहुंचेंगे और माता की पूजा अर्चना करके माता का शुभ आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed