सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   459 grams of hashish recovered from car, driver absconding

Bilaspur News: कार से 459 ग्राम चरस बरामद, चालक फरार

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 29 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
459 grams of hashish recovered from car, driver absconding
विज्ञापन
पट्टा फोरलेन पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान की कार्रवाई
Trending Videos

जंगल में भागकर छिपा आरोपी, पुलिस कर रही तलाश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने पट्टा फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 459.43 ग्राम चरस बरामद की है। हालांकि, कार चालक मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार थाना सदर की टीम फोरलेन पर गश्त और नाकाबंदी पर थी। तभी पट्टा के पास एक कार मंडी भराड़ी की ओर आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने कार को करीब 50-60 मीटर पीछे सड़क किनारे खड़ा कर दिया और घबराकर वाहन से उतरकर भाग निकला। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक का पीछा किया। आरोपी गोबिंद सागर झील के किनारे होते हुए फोरलेन की टनल नंबर-3 के नीचे जंगल की ओर भाग गया और करीब तीन घंटे की तलाश के बावजूद पकड़ में नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें से 459.43 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed