{"_id":"69baad1b2f87fe84a5097481","slug":"a-wave-of-faith-will-surge-in-naina-devi-from-today-preparations-complete-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-156216-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नयना देवी में आज से उमड़ेगा आस्था का सैलाब, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नयना देवी में आज से उमड़ेगा आस्था का सैलाब, तैयारियां पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 18 Mar 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
नवरात्रों के लिए सजा माता नयना का दरबार। संवाद
विज्ञापन
चैत्र नवरात्रों के लिए दुल्हन की तरह सजा माता श्री नयना देवी जी का दरबार
सुरक्षा के किए गए हैं कड़े इंतजाम, 120 पुलिस, 80 होमगार्ड जवान तैनात
-21 घंटे खुला रहेंगे मंदिर के कपाट, चार आरतियां एक साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। उत्तर भारत की प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी में चैत्र नवरात्रों के शुभ अवसर पर गुरुवार से श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ना शुरू हो जाएगा। 19 मार्च से 28 मार्च तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर, नगर परिषद और जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर के कपाट रात दो बजे से श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे।
नवरात्रों के दौरान लाखों श्रद्धालु मां के दरबार में शीश नवाने पहुंचेंगे। सुहावने मौसम और ठंडी हवाओं के बीच मेले का शुभारंभ होगा। मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है, जिससे इसकी भव्यता और बढ़ गई है। जिला पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए करीब 200 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें 120 पुलिस कर्मी और 80 होमगार्ड जवान शामिल हैं। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं।
मेला अधिकारी एवं एसडीएम धर्मपाल ठाकुर ने बताया कि मेले के सुचारू संचालन के लिए अस्थायी कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सभी कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
मंदिर के कपाट रात 11:30 बजे से 2 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान सायंकालीन आरती, शयन आरती, मंगल आरती और प्रातः कालीन श्रृंगार आरती होगी। ढाई घंटे में चारों आरतियां होंगी। 2 बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। इस दौरान मध्याह्न आरती होगी। सुरक्षा कारणों से मंदिर परिसर में कड़ाह प्रसाद और नारियल ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। श्रद्धालुओं को एलईडी के माध्यम से आवश्यक सूचनाएं दी जाएंगी।
नगर परिषद ने भी व्यवस्थाओं को लेकर कमर कस ली है। अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती के साथ नियमित कीटनाशक छिड़काव किया जाएगा। अवैध अतिक्रमण हटाते हुए दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे सड़क पर सामान न फैलाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कुलियों को पहचान पत्र और नगर परिषद द्वारा जारी टोकन अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित दरों से अधिक वसूली करने पर कार्रवाई होगी। परिषद ने दुकानदारों को पॉलीथिन के इस्तेमाल और ध्वनि प्रदूषण से बचने के भी निर्देश दिए हैं। रज्जू मार्ग (रोपवे) के कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि नवरात्रों के दौरान रोपवे सेवा प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक संचालित होगी, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। नवरात्रों के दौरान लगने वाले लंगरों में भी श्रद्धालुओं की सेवा का विशेष प्रबंध रहेगा। विभिन्न सेवादल श्रद्धालुओं को प्रसाद और भोजन उपलब्ध कराएंगे। पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
Trending Videos