{"_id":"69bbe9201a559574b9066870","slug":"science-block-construction-in-ghumarwin-college-gains-momentum-again-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-156256-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में साइंस ब्लॉक निर्माण को फिर मिली रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में साइंस ब्लॉक निर्माण को फिर मिली रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं कॉलेज में निर्माणाधीन साइंस ब्लॉक। संवाद
विज्ञापन
3.50 करोड़ की अतिरिक्त राशि स्वीकृत, जल्द पूरा होगा 6.50 करोड़ का प्रोजेक्ट
बजट के अभाव में रुका था काम, अब आधुनिक लैब और सुविधाओं से छात्रों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में निर्माणाधीन आधुनिक साइंस ब्लॉक के निर्माण कार्य को एक बार फिर गति मिलने जा रही है। करीब 6.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन का कार्य लंबे समय से बजट के अभाव में रुका हुआ था, लेकिन अब अतिरिक्त राशि स्वीकृत होने के बाद इसके जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है।
जानकारी के अनुसार, इस साइंस ब्लॉक का शिलान्यास 5 नवंबर 2020 को तत्कालीन सरकार के कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया था। निर्माण कार्य के लिए प्रारंभ में करीब 3 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई थी, जिससे काम शुरू हुआ, लेकिन धनराशि समाप्त होते ही कार्य बीच में ही ठप पड़ गया। अब प्रदेश सरकार ने इस अधूरे निर्माण को पूरा करने के लिए करीब 3.50 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि मंजूर की है। इससे निर्माण कार्य फिर से शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है और संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। साइंस ब्लॉक के निर्माण से महाविद्यालय में अध्ययनरत विज्ञान संकाय के छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान में सीमित संसाधनों के कारण विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन नए भवन में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं और सुविधायुक्त कक्षाएं उपलब्ध होने से प्रायोगिक शिक्षा को मजबूती मिलेगी। बता दें कि महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाएं भी संचालित होती हैं। ऐसे में नए साइंस ब्लॉक के बनने से पीजी छात्रों को भी आधुनिक लैब और बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। इससे शोध कार्य और प्रायोगिक अध्ययन में गुणवत्ता आएगी। स्थानीय स्तर पर ही बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहरी क्षेत्रों का रुख नहीं करना पड़ेगा। महाविद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस परियोजना के पूर्ण होने से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के विद्यार्थियों को इसका व्यापक लाभ मिलेगा।
Trending Videos