सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   An interview will be held at the District Employment Office, Bilaspur, on June 25.

Bilaspur News: 25 जून को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में होगा साक्षात्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 22 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
An interview will be held at the District Employment Office, Bilaspur, on June 25.
विज्ञापन
शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा डिप्लोमा पास होना आवश्यक

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिलासपुर। बारबेक नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड द्वारा हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में सामान्य ड्यूटी के 100 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों को भरने के लिए जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 25 जून को साक्षात्कार आयोजित होगा।
जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि साक्षात्कार सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। इन पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 28 साल निर्धारित की गई। इसके लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा डिप्लोमा पास होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा चयनित अभ्यर्थियों को निशुल्क भोजन एवं आवास, पीएफ, ईएसआई, इंसेंटिव और कंपनी द्वारा अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को जॉब ट्रेनिंग के साथ-साथ मान्यता प्राप्त मेधावी यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा अथवा डिग्री करने का अवसर प्रदान किया जाएगा, जो पूरी तरह निशुल्क होगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण एवं अध्ययन सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर विश्वविद्यालय की ओर से प्रमाण पत्र, डिप्लोमा अथवा डिग्री प्रदान की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, दो नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो सहित निर्धारित स्थान, तिथि और समय पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed