सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Retired employees extend support to the HRTC employees' agitation.

Bilaspur News: एचआरटीसी कर्मचारियों के आंदोलन को सेवानिवृत्त कर्मियों ने दिया समर्थन

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 22 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Retired employees extend support to the HRTC employees' agitation.
विज्ञापन
मांगों से पीछे न हटने का आह्वान सरकार से जल्द समाधान की मांग

लंबित भुगतान को बिना देरी के जारी करना सरकार की जिम्मेदारी: शंकर
संवाद समाचार एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल परिवहन निगम के आंदोलनरत कर्मचारियों को सेवानिवृत्त परिवहन कर्मचारियों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी परिषद ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए प्रदेश सरकार से जल्द समाधान की मांग उठाई है।
परिषद के प्रदेश संयोजक एवं हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने जारी बयान में कहा कि प्रदेश सचिवालय में उपमुख्यमंत्री के साथ होने वाली वार्ता में कर्मचारी अपनी मांगों से पीछे न हटें। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी कर्मचारियों के रात्रि भत्ते, ओवरटाइम सहित अन्य लंबित मांगों का जल्द निपटारा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवहन कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर निगम को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके करोड़ों रुपये के लंबित भुगतान को बिना देरी के जारी करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेताया कि सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेना होगा, ताकि आम जनता को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। परिवहन मजदूर संघ और इंटक से जुड़े कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने छोटे स्वार्थों से ऊपर उठकर संघर्ष में एकजुट होकर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हजारों सेवानिवृत्त परिवहन कर्मचारी आंदोलनरत कर्मचारियों के साथ खड़े हैं। शंकर सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से आग्रह किया कि परिवहन कर्मचारियों की सभी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाए। सरकार को कर्मचारियों, मजदूरों और आम जनता की आवाज सुननी चाहिए। परिवहन कर्मचारियों के लंबित भुगतान का जल्द निपटारा नहीं हुआ तो सरकार को कर्मचारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ सकता है।मांगों से पीछे न हटने का आह्वान सरकार से जल्द समाधान की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed