{"_id":"6a3934f53079262d910a92a6","slug":"senior-citizens-association-raises-several-issues-of-public-interest-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-162311-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: वरिष्ठ नागरिक सभा ने उठाए जनहित के कई मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: वरिष्ठ नागरिक सभा ने उठाए जनहित के कई मुद्दे
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिकित्सा बिलों के शीघ्र भुगतान, स्कूल बैग का बोझ कम करने की मांग
संवाद समाचार एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर की मासिक बैठक वरिष्ठ नागरिक सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपप्रधान रत्नलाल संख्यान ने कीबैठक के दौरान सभा ने जनहित के मुद्दे उठाए।
बैठक में हाल ही में दिवंगत हुए कुमुद शर्मा, अक्षांश, नंदलाल कोंडली, सुमन शर्मा, लीला शर्मा, लता शर्मा, रामनाथ शर्मा (साई फरड़या) और श्री राम मेहता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई। स्वास्थ्य लाभ के बाद बैठक में पहुंचे वरिष्ठ उपप्रधान रत्नलाल संख्यान का सदस्यों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। इस अवसर पर संख्यान ने अपने अस्वस्थ रहने के दौरान शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सभा ने जिला परिषद, नगर परिषद बिलासपुर, घुमारवीं, झंडूता, श्री नयना देवी जी और शाहतलाई के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों सहित सभी प्रधानों, उप प्रधानों और वार्ड सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभा ने उम्मीद जताई कि सभी जनप्रतिनिधि जिले के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बैठक में कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद बिलासपुर से उपायुक्त के साथ हुई बैठक तथा उपमंडलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के संबंध में सभा के प्रतिनिधियों के साथ शीघ्र बैठक आयोजित करने का आग्रह किया गया। सभा ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में पत्र भी भेजा जा चुका है। सभा ने उपनिदेशक उच्च शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा से सरकारी एवं निजी विद्यालयों में छोटे बच्चों के बस्तों का भार निर्धारित मानकों के अनुरूप कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। इसके अलावा जिला प्रशासन से आईटीआई चौक पर हाई मास्क लाइट तथा एटीएम की सुविधा उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया। वरिष्ठ नागरिकों ने मुख्यमंत्री से चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने तथा संबंधित अधिकारियों से सरकारी आदेशों का पालन करने की मांग की, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सभा ने नगर में दुकानों के बाहर सामान रखने और सड़क किनारे वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। सदस्यों ने कहा कि इससे आम लोगों को भारी असुविधा होती है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। नगर परिषद से घर-द्वार से कूड़ा उठाने की पुरानी व्यवस्था फिर से लागू करने और बिल भुगतान की पूर्व व्यवस्था बहाल करने का भी आग्रह किया गया। मंच संचालन महासचिव मस्तराम वर्मा ने किया।