सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Recruitment of retired Kanungos and Patwaris in the Bilaspur Forest Circle

Bilaspur News: बिलासपुर वन वृत्त में सेवानिवृत्त कानूनगो एवं पटवारियों की भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 22 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of retired Kanungos and Patwaris in the Bilaspur Forest Circle
विज्ञापन
वन सीमाओं से संबंधित मामलों के किए जाएंगे निपटारे

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिलासपुर। वन भूमि एवं वन सीमाओं से संबंधित मामलों के प्रभावी निपटारे, अभिलेखों के अद्यतन और सीमांकन कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से बिलासपुर वन वृत्त में एक सेवानिवृत्त कानूनगो एवं दो पटवारियों के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
वन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि चयनित कानूनगो एवं पटवारियों की सेवाएं मुख्य रूप से वन सीमाओं के सर्वेक्षण एवं सीमांकन, वन भूमि अभिलेखों को राजस्व रिकॉर्ड के साथ अद्यतन करने, अतिक्रमण संबंधी मामलों के निस्तारण और वन भूमि रिकॉर्ड से जुड़े अन्य कार्यों के लिए ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि आवेदक हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग में सेवानिवृत्ति से पूर्व कम से कम पांच वर्ष का सेवाकाल और विभागीय एवं अनुशासनात्मक मामलों से मुक्त होना अनिवार्य है। साथ ही सरकारी अस्पताल से जारी चिकित्सा फिटनेस प्रमाण पत्र भी आवेदन के साथ प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि आवेदक की आयु 20 जून, 2026 को 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयनित सेवानिवृत्त कानूनगो को प्रतिमाह 50 हजार रुपये और पटवारी को 40 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। नियुक्ति बिलासपुर एवं कुनिहार वन मंडलों में रिक्त पदों के लिए की जाएगी। यह नियुक्ति प्रारंभिक तौर पर एक वर्ष के लिए होगी, जिसे आवश्यकता एवं कार्य प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है। इच्छुक एवं पात्र सेवानिवृत्त कानूनगो एवं पटवारी अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित 6 जुलाई को शाम 5 बजे तक वन संरक्षक, बिलासपुर वन वृत्त के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 01978-222372 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed