{"_id":"69bfd949d4ef1a63ff0a77ff","slug":"as-the-weather-cleared-the-nalwadi-fair-became-lively-and-business-hopes-increased-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-156456-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मौसम खुलते ही नलवाड़ी मेले में बढ़ी रौनक, कारोबार की उम्मीद बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मौसम खुलते ही नलवाड़ी मेले में बढ़ी रौनक, कारोबार की उम्मीद बढ़ी
विज्ञापन
नलवाड़ी मेले में खरीदारी के लिए पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
महंगे प्लॉट के बावजूद व्यापार पटरी पर लौटने के संकेत
आज मेले का होगा विधिवत समापन, झूले बढ़ा रहे आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में दो दिन की बारिश के बाद अब मौसम साफ होते ही रौनक लौटने लगी है। 19 और 20 मार्च को लगातार हुई बारिश ने जहां मेले का गणित बिगाड़ दिया था, वहीं शनिवार को मौसम खुलते ही लोगों की आवाजाही शुरू हुई और अब रविवार को मेले में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। इससे कारोबारियों के चेहरों पर भी राहत नजर आने लगी है।
बारिश के चलते शुरुआती दिनों में मेले में सन्नाटा पसरा रहा और महंगे प्लॉट लेने वाले व्यापारी चिंता में डूबे थे। लेकिन अब मौसम ने करवट ली है तो कारोबार धीरे-धीरे पटरी पर लौटता दिख रहा है। रविवार होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग लुहणू मैदान पहुंच रहे हैं, जिससे दुकानों पर रौनक बढ़ गई है। हालांकि, इस बार मेले में प्लॉट के दामों में भारी बढ़ोतरी ने कारोबारियों की परेशानी पहले ही बढ़ा दी थी। ऐसे में शुरुआती दो दिन की बारिश ने उनकी उम्मीदों को झटका दिया। लेकिन अब बढ़ती भीड़ से व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बिक्री अच्छी रहेगी और वे अपनी लागत निकालने में सफल होंगे।
मेले में लगे बड़े झूलों का भी आकर्षण लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। किस्ती, बड़ा झूला और मिकी माउस जैसे प्रमुख झूलों में इस बार 100 रुपये प्रति व्यक्ति किराया लिया जा रहा है। इसके बावजूद बच्चों और युवाओं में इन झूलों को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। शाम के समय झूलों के आसपास अच्छी भीड़ जुट रही है, जिससे मनोरंजन कारोबार भी रफ्तार पकड़ने लगा है।
वहीं, अभी भी लुहणू मैदान में कुछ प्लॉट खाली नजर आ रहे हैं, जो शुरुआती दिनों की धीमी रफ्तार को दर्शाते हैं। हालांकि, व्यापारियों का मानना है कि जैसे-जैसे भीड़ बढ़ेगी, ये प्लॉट भी भर सकते हैं और मेले का माहौल पूरी तरह से जीवंत हो जाएगा। कारोबारियों का कहना है कि नलवाड़ी मेला क्षेत्र का सबसे बड़ा पारंपरिक आयोजन है, जहां अंतिम दिनों में हमेशा भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में उन्हें खास तौर पर 23 मार्च से काफी उम्मीदें हैं। उनका मानना है कि मेले के अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, जिससे बिक्री में जबरदस्त उछाल आता है। वहीं 23 के बाद भी लुहणू मैदान में कारोबारी रुकते हैं और काफी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। फिलहाल मौसम साफ रहने और भीड़ बढ़ने के साथ मेले का माहौल फिर से बनता नजर आ रहा है।
Trending Videos