फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   awareness camp in college

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में छात्राओं को यौन उत्पीड़न के खिलाफ किया जागरूक

Wed, 12 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
awareness camp in college
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय में महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के विरुद्ध छात्राओं को जागरूक करना था। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कला, विज्ञान, वाणिज्य और स्ववित्तपोषित संकाय की 250 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। उन्हें कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013 के प्रावधानों की जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि शारीरिक, मानसिक अथवा यौन उत्पीड़न की स्थिति में वे शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। इसके लिए महाविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति और महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ उपलब्ध हैं। शिकायत प्राप्त होने के बाद समिति की ओर से अपनाई जाने वाली जांच प्रक्रिया भी समझाई गई। शिकायत के निवारण की कार्यप्रणाली की भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को अधिनियम, 2013 के प्रावधानों से अवगत कराना था। कार्यक्रम की संयोजिका अंजना ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने महिला सुरक्षा और अधिकारों के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed