फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Awareness is the greatest weapon against hepatitis.

Bilaspur News: हेपेटाइटिस से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार

Wed, 29 Jul 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Awareness is the greatest weapon against hepatitis.
तलाई में मनाया विश्व हेपेटाइटिस दिवस, मेहंदी, चार्ट और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड झंडूता की ओर से मंगलवार को विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर तलाई वार्ड नंबर-5 में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंडल प्रधान रतनी देवी ने की। शिविर में लोगों को हेपेटाइटिस की रोकथाम, पहचान और उपचार के साथ-साथ डेंगू, मलेरिया, स्नेक बाइट और एचपीवी टीकाकरण के बारे में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने बताया कि विश्व हेपेटाइटिस दिवस हर वर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय पर जांच और उपचार के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम हेपेटाइटिस: चलो इसे खत्म करें है। उन्होंने कहा कि हेपेटाइटिस बी और सी लिवर की गंभीर बीमारी और लिवर कैंसर का कारण बन सकते हैं, जबकि समय पर जांच और उपचार से इन पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस ए और ई मुख्य रूप से दूषित भोजन और पानी से फैलते हैं, जबकि हेपेटाइटिस बी, सी और डी संक्रमित रक्त के संपर्क से फैलते हैं। पीलिया, आंखों और त्वचा का पीला पड़ना, गहरे रंग का पेशाब, अत्यधिक थकान, भूख न लगना, उल्टी और पेट के दाहिने हिस्से में दर्द इसके प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मेहंदी, चार्ट और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में शिवालिका ने पहला, शिवानी ने दूसरा और तृप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चार्ट प्रतियोगिता में कनिका पहले स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में किरण पहले, कृतिका दूसरे और अक्षिता तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षक कमल कुमार, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मीना कुमारी सहित स्थानीय महिलाएं और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed