{"_id":"6a6902f413b4001bd90020c2","slug":"ntpc-koldam-sets-new-record-in-power-generation-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-164517-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एनटीपीसी कोलडैम ने बिजली उत्पादन में बनाया नया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एनटीपीसी कोलडैम ने बिजली उत्पादन में बनाया नया रिकॉर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3612.82 मिलियन यूनिट उत्पादन के साथ अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा दर्ज
सीएसआर और पर्यावरण संरक्षण कार्यों की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम जलविद्युत परियोजना में मंगलवार को मीडिया प्रतिनिधियों के लिए प्रेस संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परियोजना की ऊर्जा उत्पादन उपलब्धियों, पर्यावरण संरक्षण और कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की गई।
अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में परियोजना ने 3612.82 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन कर कमीशनिंग के बाद का अब तक का सर्वाधिक उत्पादन दर्ज करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। परियोजना लगातार अपनी डिजाइन क्षमता से अधिक बिजली उत्पादन कर रही है। इस अवसर पर नेशनल ज्योग्राफिक की ओर से निर्मित एनटीपीसी कोलडैम की डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई, जिसमें परियोजना की सामाजिक विकास गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के तहत हर वर्ष 2,500 से अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं। वर्षा जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण के लिए पहाड़ी ढलानों पर करीब 5,000 ट्रेंच विकसित किए गए हैं, जो वन्यजीवों के लिए भी जल स्रोत का काम कर रहे हैं। सीएसआर गतिविधियों के तहत इस वर्ष आठ स्मार्ट आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा मोबाइल मेडिकल यूनिट, ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर, कौशल विकास एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण, स्वयं सहायता समूहों को नलवाड़ी मेले सहित अन्य बाजारों में उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर, खेलों को बढ़ावा, कला एवं संस्कृति के संरक्षण और ग्रामीण आधारभूत ढांचे के विकास जैसे कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी कोलडैम की वार्षिक सीएसआर गतिविधियों पर आधारित पत्रिका का भी विमोचन किया गया।
परियोजना प्रमुख एसएस राव ने कहा कि बिलासपुर, मंडी, शिमला और सोलन जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, खेल और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, बालिका सशक्तिकरण अभियान, एनटीपीसी-साई वाटर स्पोर्ट्स सेंटर और मोबाइल मेडिकल यूनिट जैसी पहलें स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी भविष्य में भी क्षेत्र के समग्र और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख एसएस राव, मानव संसाधन प्रमुख मंगला हरेंद्रन, अपर महाप्रबंधक (टेक्निकल सर्विसेज) कुमार स्वाधीन, अपर महाप्रबंधक योगेश शर्मा सहित सीएसआर, पर्यावरण और मानव संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।